पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

एक बार फिर मंगलवार की दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहाना रहा। पारा लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
जिले में मंगलवार की दोपहर करिब 3 बजे तेज हवा के साथ काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया था। देखते ही देखते तेज बिजली की चमक के बीच बादल झूमकर बरसने लगे। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर पिछले कई दिनों से पड़ रही रही गर्मी पर लगाम लगी। कुछ देर बाद बारिश तो थम गई लेकिन दिनभर आसमान में बादल रहे और हवाएं चलती रही । जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली।
बता दें कि इन दिनों जिले का पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, लेकिन बारिश के कारण तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर 38 डिग्री पहुंच गया। शाम तक बादलो की गडगहाट और हलकी बारिश ने आम जनमानस को जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं फसलों के फायदे से किसान भी खुश हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार की शाम शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 72 घंटों में जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

शहर में विधुत आपूर्ति बाधित

तेज हवा से शहर के नये नगर पालिका कैम्पस में आज फिर एक पेउ गिर कर दिवार पर अटक गया है। विधुत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। करीब 2 घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोग उमस से बेहाल रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours