ठेकेदार की मनमानी पर पेमेंट रोकने नेता प्रतिपक्ष ने सीएमओ को लिखा पत्र…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर नगर पालिका में हो रहे मनमानी पर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने बैकुंठपुर नगर पालिका का मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ताहीन होने की शिकायत पर जांच की बात कहते हुए संबंधित ठेकेदार/फर्म के ऊपर कारवाई करने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों में जिस प्रकार ठेकेदार के द्वारा मनमानी किया जा रहा है उसे उस पर इनका भुगतान तत्काल रोका जाए एवं जांच के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाए।

महिला पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की मांग

वहीं पर बैकुंठपुर नगर पालिका महिला पार्षदों की बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बैकुंठपुर के नव निर्वाचित महिला पार्षदों हेतु बैठने की व्यवस्था कार्यालय परिसर में किए जाने की मांग की है उन्होंने कहा है कि कक्ष क्रमांक 01 महिला पार्षदों हेतु आरक्षित किया जाए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours