जहा एक ओर प्रदेश सरकार लोगों को योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं और प्रदेश के मुखिया इस भीषण गर्मी में गांव-गली में पहुॅचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरिया जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल बैकुंठपुर में अव्यवस्था थमने का नाम नहीं ले रही है। बैकुंठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं संबंधित वार्ड के पार्षद अन्नपूर्णा सिंह को शिकायत मिली की जिला अस्पताल में एक महिला प्रसूता का सही ढंग से इलाज नहीं किया जा रहा है। इस पर वे तत्काल अस्पताल पहुंची एवं नर्सों एवं डॉक्टर से बात चीत कर संभव ईलाज सुनिश्चित कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं में जच्चा बच्चा को नजदीकी अस्पतालों में हर तरह की सुविधा प्रमुखता दिया जा रहा है और इस संबंध में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । यदि अस्पताल की शिकायतें नहीं थमी तो मुख्यमंत्री से एवं स्वास्थ्य मंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी । हालांकि डॉक्टर ने बताया कि महिला की जांच की गई है एवं इस दौरान उनकी रिपोर्ट नहीं आई है रिपोर्ट आने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाए।
as


+ There are no comments
Add yours