जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन कार्य में लापरवाही बरते जाने तथा उचित ढंग से निस्तारण नहीं किए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल सलाहकार अंकित ताम्रकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 3 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुशंसनात्मक कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब हो कि अंकित ताम्रकार के खिालाफ पहले भी अनिमितता के मामले सामने आते रहे हैं किन्तु जिला अस्पताल अधिक्षक से निजि सबंध होने का लाभ लेकर विगत 2 वर्षे में लगतार बचते रहे हैं । एम्बुलेंस से डीजल गडबडी के बाद कोविड काल में रायपुर रिफर होने मरिजो से पैसे लेने तक की कई बात पर जॉच कमेटी बैठी किन्तु हर बार कार्यवाईयो से बचने का हुनर इस बार इनके कितना काम आयेगा यह तो आने वाले दिन बतायेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours