प्रदेश में विकास के सपनों को साकार कर रही भूपेश सरकार – गुलाब कमरो

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

सविप्रा उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने गुरूवार को विकासखंड सोनहत में अपने एक दिवसीय दौरे पर कुल 3 करोड़ 32 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने गाँवों में जन चौपाल लगाकर जहां लोगों की मांग और समस्याओं का समाधान किया वहीं विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा की।
भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो द्वारा निरंतर विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। गुरूवार को विधायक ने ग्राम पंचायत अकलासरई के कनईडांड़ में 10 लाख की लागत से पुलिया निर्माण एवं 5 लाख 59 हजार की लागत से बकरी व मुर्गी शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम अमरा में प्रेमलाल के घर से सुंदर के घर तक 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत चकडांड़ स्थित बीच बस्ती में 6 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, 3 लाख 82 हजार की लागत से बकरी शेड व 1 लाख 77 हजार की लागत से मुर्गी शेड निर्माण, ग्राम पंचायत रजौली के दलदलिया नाला में 19 लाख 50 हजार की लागत से पुलिया निर्माण, रजौली हाटा बाजार में 4 नग बाजार शेड, चबूतरा एवं सीसी रोड निर्माण 94 लाख 80 हजार, बकरी शेड लागत 3 लाख 82 हजार एवं मुर्गी शेड निर्माण लागत 1 लाख 77 हजार, ग्राम बेलिया के चेरवापारा में पुलिया निर्माण लागत 8 लाख 35 हजार, बकरी शेड लागत 3 लाख 82 हजार एवं 1 लाख 77 हजार की लागत से मुर्गी शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वहीं विधायक के द्वारा ग्राम सोनारी में 232 लाख 64 हजार की लागत से केशगवां से बसवाही व्हाया सोनारी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान सोनहत जनपद अध्यक्ष लल्ली सिंह, उपाध्यक्ष गुलाब चौधरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अविनाश पाठक, जनपद सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण के बीच विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम रजौली एवं नौगई में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की मांग और समस्याओं का समाधान किया। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने लोगों को विकास का केवल सपना दिखाया था, लेकिन उन सपनों को साकार करने का काम प्रदेश की भूपेश सरकार ने किया है। विधायक कमरो ने ग्राम पंचायत पोड़ी में गौठान एवं विकास कार्यों का निरीक्षण तथा महिला समूह से चर्चा व जनसंपर्क कर जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुए ग्रामीण
प्रदेश की ऊर्जावान एवं संवेदनशील भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं विधायक गुलाब कमरो की कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत चकडांड़ में 60 ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। विधायक ने सभी को गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं उनसे योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours