विगत 2 वर्शो से कोरोना के कारण सभी सांस्कृतिक गतिविधियो पर रोक के बाद एक बार फिर से कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर, सलका के पॉलिटेकनिक कॉलेज में वार्षिक उत्सव ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से छात्रो ने भरपूर रंग जमाया। समारोह में आयोजित सांस्कृ़तिक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब समां बांधा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य आर जे पाण्डेे रहे। पालिटेक्निक स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रो ने विशिष्ट अतिथियों के सामने अपनी प्रस्तुति दी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि ये उम्र छात्रों को आगे बढऩे की होती है। अगर सही राह पर आगे बढ़े तो सफलता मिलती है। वहीं कुछ छात्रों ने नाटक की प्रस्तुति कर लोगों से नाटक का मंचन किया। अतिथियो में अंबिका सिंह देव, नविता शिवहरे, शैलेश शिवहरे, प्राचार्य आर. जे. पांडे, दीपक, नीरज, भूषण नायक, मोनेश गजेंद्र, सूर्यकांत साहू, हेमंत कुर्रे, अनुपमा, वर्षा इत्यादि छात्रो में – आकाश पांडे, आतिश सिंह,निर्भय कुमार,खुशबू,सुमन, कृष्णा इत्यादि कॉलेज के व्याख्याता एवं संस्था के प्राचार्य व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours