चेक क्लोनिग का मास्टर माइंड को कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर बडी सफलता प्राप्त की है। कोरिया जिले के कलेक्टोरेट की नजरात शाखा से चेक क्लोनिंग कर 1 करोड 29 लाख की राशी उडा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस मामले का मास्टर मांईड बता रही है। जिसकी चहचान पुलिस ने हिमांशु तनेजा के रूप में किय है। इस दौरान पुलिस ने अब तक इस मामले में 12 लोगो का हिरासत में लिया है। वही पर अब एक शेष आरोपी को फरार बता रही है। विदित हो कि थाना चरचा में धारा-420, 467, 468, 471, 34 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने चेक क्लोनिंग का मास्टर माईण्ड को गिरफ्तार किया ।
इस दौरान आरोपी हिमांशु तनेजा पिता सतीष तनेजा उम्र 29 वर्ष, निवासी म.नं. 219 / 18 नियर शिव मंदिर के पास डोगरान मोहल्ला सीटी थाना, जिला हिसार (हरियाणा)। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 13.04.2022 को संयुक्त कलेक्टर अनिल कुमार सिदार निवासी कलेक्टर कार्यालय बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.) ने लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनाँक 22.03.2022 से दिनाँक 13.04.2022 के मध्य कलेक्टर कार्यालय कोरिया के नाजारत शाखा के लगभग 21 चेकों को क्लोनिंग कर अलग-अलग राशि का चेक मुम्बई स्थित विभिन्न बैंक के ब्रांच में कोर बैकिंग के द्वारा चेक क्लीयरिंग कराकर लगभग एक करोड़ उन्नतीस लाख रूपये कुट रचना कर आहरण कर लिया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक नेल्शन कुजूर के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्काल दिल्ली, मुम्बई तथा पटना बिहार हेतु रवाना किया गया था। जो पूर्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्त 11 (ग्यारह) आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, प्रकरण की विवेचनाक्रम में लगातार आरोपियों की तलाश पतासाजी के दौरान पुनः उत्तर भारत से चेक क्लोनिंग का मास्टर माईण्ड आरोपी हिमांशु तनेजा पिता सतीष तनेजा उम्र 29 वर्ष, डोगरान मोहल्ला जिला हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण में अब तक कुल बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। अब तक की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चरचा अनिल साहू, थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर अश्वनी सिंह, थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ सचिन सिंह, थाना प्रभारी पटना सौरव द्विवेद्वी एवं प्र. आर. 98 नवीनदत्त तिवारी तथा सायबर सेल टीम पुस्कल सिन्हा व प्रिंस राय का विशेष योगदान रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours