कोरिया जिले के बैकुंठपुर सब्जी मंडी में नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह एवं साथ में अंकित गुप्ता पार्षद अव्यवस्था को देखते हुए नगरपालिका के सीएमओ एवं अधिकारीयो को अवगत कराया की डबरीपारा रोड से सब्जी मंडी तक जाने की नवीन सड़क का मलवा हटा दिया जाए तो सब्जी मंडी तक जाने मे बाहर से परिवाहन कर सब्जियां लेकर आती हैं उन्हें सब्जी मंडी में आने जाने का रास्ता भी मिल जाएगा और बंद पड़ी सब्जी मंडी पुनः गुलजार हो जाएगा। जिससे शासन के करोड़ों रुपया से बना सब्जी मंडी फिर से चालू किया जा सके जो सब्जी विक्रेता रोड में सब्जी दुकान लगाते हैं उससे ट्रैफिक में भी दबाव बढ़ता है एवं सब्जी मंडी में बड़ी गाड़ियां लाकर सामने से खड़े कर देते हैं जिससे सब्जी विक्रेता एवं सब्जी क्रेता दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा नगर पालिका व प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए मांग किया गया है कि रोड के सामने मलवा पड़ा हुआ है इसे सफाई कराते हुए इस रोड को चालू किया जाए एवं जेल तालाब के रोड की तरफ से सब्जी मंडी में भारी वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए एवं अव्यवस्थित रूप से सब्जी विक्रेताओं से भी अपील किया गया है कि यह आप सभी का शहर है वह सभी सब्जी मंडी प्रांगण में आकर अपनी दुकान लगाएं एवं शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में आप सभी अपना सहयोग प्रदान करें।
as

+ There are no comments
Add yours