कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के हृदय स्थल घड़ी चौक पर बुधवार की सुबह को मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा जमकर उपद्रव काटा गया । प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो इस दौरान उसके द्वारा फेंके गए पत्थरों से कई वाहनों के शीशे टूट गए । काफि मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले काबू किया । इसके बाद पुलिस मानसिक विक्षिप्त को सिटी कोतवाली ले गई । बताया जा रहा है कि मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति जयकरण सिंह शहर के नजदीक ग्राम पंचायत नरकेली का सरपंच भी रह चुका है। वर्तमान में वह उसी ग्राम पंचायत में पंच के पद पर पदस्थ है एवं विगत विगत कई महीनों से लगातार घड़ी चौक के इर्द-गिर्द घूमता रहता था और लगातार कुछ न कुछ उपद्रव उत्पन्न करता रहा है। इस दौरान गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे का कहना है कि हमने इसकी जानकारी मौखिक रूप से काफी दिनों से पुलिस को दी । किंतु समय रहते कार्रवाई नहीं किया गया इसका नतीजा आज सुबह देखने को मिला।
as

+ There are no comments
Add yours