चोरों ने सूने मकान के ताला तोड़, लाख का सामान ले उडे चोर………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

सीटी कोतवाली बैकुन्ठपुर अंर्तगत एक बार फिर से चोरो ने वारदात को अंजाम दिया है। बैकुन्ठपुर के संजय नगर ओडगीनाका में मंगलवार रात को बंद घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने आलमारी 3 नग लेन्टस अंगूठी, 5 नग पायल, चॉदी का सिक्का 10 ग्राम 2 नग व 5 ग्राम 25 नग और 5 हजार नगद पर हाथ साफ किया। बता दें कि रंजन सिंह अपने परिवार समंत बिहार गये हुए थे सुने मकान का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे गए। चोरी की वारदात रात 12 बजे के बाद होने की आशंका बताई जा रही हैं।
मालिक का कहना है कि घटना के बाद घर की नौकरानी सुबह जब घर पर आई तो उसने घटना की सूचना उन्हे दिया। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल कर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वही पर घटना के समय चोरो के द्धारा घर के सीसीटीवी की नजर से बचने लाईट बंद कर दिया गया था।

गणपत गैंग की याद हुई ताजा

बताते चलें कि 3 वर्ष पूर्व कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के आसपास बैकुन्ठपुर, चरचा एवं पटना थाना क्षेत्र में लगातार चोरों के द्वारा इसी तरह चोरी के दर्जनो वरदातो को अंजाम दिया था। जहां पर पुलिस के हाथ तमाम कोशिशों के बाद भी खाली थे । यह घटना भी कुछ उसी तरह का से अंजाम दिया हुआ प्रतीत हो रहा है । बेहतर होगा कि समय रहते पुलिस एक्शन में आए और आगामी दिनों में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए अपने मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय करने के साथ-साथ गस्ती में सक्रियता दिखाए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours