आरटीई में 1103 बच्चे चयनित, 431 खाली सीट पर दूसरे दौर में होगा चयन……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

गत दिवस आरटीई के तहत दाखिला के लिए शासन स्तर से लाटरी निकाली गई। जिसमें जिले के 1103 बच्चों की किस्मत खुली। वहीं पूरे जिले में आरटीई के तहत अभी भी 431 सीटें खाली हैं। इन सीटों को दूसरे चरण में 15 दिवस बाद लाटरी से भरा जाएगा। अब प्रतीक्षा सूची में शामिल बच्चों को दूसरे चरण के लाटरी निकलने का इंतजार है।
आरटीई के तहत दाखिला के लिए पालकों व उनके बच्चों को बेसब्री से इंतजार था। इसे देखते हुए आठ जून को शासन स्तर से प्रथम चरण के तहत लाटरी निकाली गई। इसमें 1103 बच्चों की किस्मत खुली। जबकि जिले के 1534 सीट के लिए कुल जिले में 2137 पालकों व बच्चों ने आवेदन किया था। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लाटरी के बाद शेष 431 सीटों को भरने के लिए दोबारा लाटरी निकाली जाएगी। लाटरी निकलने के बाद अब जल्द हो सभी निजी स्कूलों में दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पालक दाखिला के लिये अपनी तैयारी पूरी रखें। निर्धारित समय के बाद दाखिला नहीं दी जाएगी। दूसरे चरण की लाटरी के तहत शेष सीटों के लिए लाटरी निकाली जाएगी, ताकि आरटीई के शेष सभी सीटों को भरा जा सके।

रिपोर्ट सौंपने के निर्देश


कलेक्टर कोरिया ने पिछले दिनों जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में आरटीई के तहत पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की वर्तमान स्थिति को गंभीरता से चेक करें कि वे आरटीई के तहत अध्ययनरत होकर पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं वहीं। वर्तमान में आरटीई के तहत सभी सीटों को जल्द लाटरी निकालकर जल्द से जल्द भरने कहा था। वहीं दाखिला की प्रक्रिया में तेजी लाएं। जिला शिक्षा अधिकारी को विभाग के माध्यम से रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है। उल्लेखनीय है कि आरटीई के तहत दाखिला लेने वाले कुछ स्कूलों में विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ चुके हैं। ऐसे विद्यार्थियों को प्रेरित करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours