सोनहत के रजौली में विधायक ने किया सड़क निर्माण का भूमि पूजन……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

सड़क निर्माण होने से जहां आमजनों को आवागमन में सहूलियत होगी वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी तेजी से विकसित होंगी। आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने प्रदेश की भूपेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उक्त बातें सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने धनपुर में बहुप्रतीक्षित सीसी सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान कही।
विधायक कमरो के द्वारा सोनहत विकासखंड में अपने एक दिवसीय दौरे पर ग्राम पंचायत रजौली (धनपुर) में 44 लाख 22 हजार की लागत से हंसी लाल के घर से प्राथमिक शाला धनपुर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण
जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन उपरांत विधायक ने गाँव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को विधायक ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी एवं उन्हें विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही सरकार की महती योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की। जन चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर ही बैठकर निराकरण किया शेष के लिए सक्षम अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के आदेश दिए गए। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी समस्याओं को लेकर परेशान न हों, समस्याओं के समाधान के लिए सक्षम अधिकारी आप तक पहुंचेंगे और यथासंभव आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours