प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े के अगुवाई में निकली रैली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्षकृष्ण बिहारी जायसवाल,युवा मोर्चा जिला प्रभारी पंकज गुप्ता, संभागीय प्रभारी चिंटू राजपाल,जिला प्रभारी वैभव सिंह ठाकुर, सहप्रभारी दीक्षा अग्रवाल के संयुक्त मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-कोरिया के तेजतर्रार ओजस्वी जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में बैकुंठपुर विधानसभा में विकास तीर्थ बाइक रैली पी.जी.कॉलेज ओड़गी नाका से घड़ी चौक-बस स्टैंड-एस ई सी एल चौक होते हुए घड़ी चौक बैकुंठपुर तक निकाली गई ।
युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने युवा मोर्चा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरे शहर को भाजपामय किया। भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने युवा मोर्चा के बाइक रैली का अभिनन्दन किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर के व्यक्ति को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया है,नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने जा रही है। उक्त बाइक रैली में सलका,बचरा पोंड़ी, शिवपुर-चरचा, बैकुंठपुर, पटना, कुड़ेली, सोनहत मण्डल के भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो कोरिया के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने बाइक रैली प्रभारी सत्यम साहू (भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष) एवं सफल बाइक रैली में शामिल युवा मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारियों, छः मंडल अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ता बंधुओं के प्रति आत्मीय धन्यवाद एवं साधुवाद प्रेषित किया है।
as


+ There are no comments
Add yours