कोरिया जिले का असंतुलित विभाजन कर नवीन जिला एमसीबी (मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर) बनाने के मामले में आज सोमवार को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगड से घडी चौक तक वादा निभाओ रैली निकाली गई । जिसमें बडी संख्या में स्थानियो लोगो समेत जन प्रतिनिधी मौजूद रहे।
कोरिया बचाओ मंच ने स्थानीय लोगो की भावनाओ को लेकर कोरिया जिला विभाजन को लेकर सोमवार को विषाल रैली निकाली। जिसके बाद घडी चौक पर आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभ्ज्ञी बडे नेताओ ने एक एक करके अपने अपने तथ्य विभाजन को लेकर रखा।
कोरिया बचाओ मंच समेत पुरे बैकुन्ठपुर, चरचा, पटना, सोनहत, बचरापोडी व खडगवा क्षेत्र के लोगो ने कांग्रेस की प्रदेष सरकार से आक्रोसित होकर मांग है कि कोरिया जिले का अस्तित्व बचाने के लिए जिले का विभाजन न किया जाए, यदि फिर भी जिला विभाजन होता है तो खड़गवां जनपद का क्षेत्र कोरिया जिले में शामिल किया जाए।
कोरिया बचाओ मंच के तत्वावधान में जिले का असंतुलित विभाजन को लेकर आमसभा एवं वादा निभाओ रैली निकाली गई इससे पूर्व मंच के पदाधिकारी गांव-गांव जा कर आम जनता से मिल रहे हैं। साथ ही 13 जून को निकलने वाली रैली एवं सभा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। वर्तमान में बचरा पोड़ी, तमजीरा, बुढ़ार, कंचनपुर, छत्तासरई, कुड़ेली, सरभोका, सलका, सलबा, नगर, रटगा, सारा, गदबदी, भण्डारपारा एव पहाड़पारा सहित अन्य गांव के बाजारों में पहुंचकर असंतुलित विभाजन की जानकारी दी है। वहीं आमसभा में परिवार सहित आने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कोरिया बचाओ मंच के अध्यक्ष शैंलेश शिवहरे ने बताया कि असंतुलित जिला विभाजन के खिलाफ खामियां बता तर्क संगत और तथ्यात्मक दावा प्रस्तुत है। मंत्रालय महानदी भवन कैपिटल कॉम्पलेक्स अटलनगर नया रायपुर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सचिव को आपत्तियां सौंपी गई है। जिसमें पहले से 6500 आपत्ति के अतिरिक्त तर्क संगत, विधि सम्मत व तथ्यात्मक आपत्तियां है।
कोरिया बचाओ मंच ने पहले ही 44 ग्रामसभा, खडग़वां जनपद सामान्यसभा, 100 ग्राम के पारित प्रस्ताव की कॉपी सौंपी थी। असंतुलित जिला विभाजन से मातृत्व कोरिया जिला से प्रस्तावित नवीन जिला एमसीबी बड़ा होगा। जिससे मातृत्व जिला का क्षेत्रफल घट जाएगा। खडग़वां के चिरमिरी व खडग़वां तहसील को सम्मिलित करने से कोरिया तीन तहसील, दो ब्लॉक व 130 ग्राम पंचायत में सिमट जाएगा।
उन्होने कहा कि त्रुटिपूर्ण राजपत्र का प्रकाश हुआ है इसमें नवीन जिला बनाने का कारण नहीं दर्शाया गया है। राजपत्र में प्रकाशित उपखण्ड भरतपुर, खडग़वां-चिरमिरी अधिसूचित नहीं है। उसे राजपत्र में प्रकाशित कर गुमराह किया गया है। छत्तीसगढ़ जिला पुनर्गठन आयोग कर रिपोर्ट तैयार कराना जरूरी है। लेकिन आयोग का गठन न कर प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ है।
प्रस्तावित नवीन जिला मुख्यालय कहां स्थित होगा, यह तय ही नहीं है। खडग़वां को कोरिया में रखने से धार्मिक आस्था सहित जिले का अस्तित्व बना रहेगा। क्योंकि 1998 में कोरियागढ़ के नाम जिले का नामकरण हुआ है। कोरिया पांचवी अनुसूची में आता है और पेशा एक्ट लागू है। यहां रुढ़ि और प्रथा को ग्राम सभा व पारंपरिक ग्रामसभा को क्षेत्र के विषय के निर्णय लेने का अधिकार है।
इस दौरान मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता भैया लाल राजवाडे, कोरिया बचाओ मंच के अध्यक्ष शैंलेश शिवहरे, भाजपा जिला उपाध्क्ष देवेन्द्र तिवारी, भाजपा प्रवक्ता बसंत राय, पार्षद भानू पाल, गौ रक्षा वाहिनि के जिलाध्क्ष अनुराग दुबे सहित काफि तादात में आम लोग मौजूद रहे।
ये बताये जा रहे अंतर के आंकडे
जिला एमसीबी कोरिया
रकबा(हे) 173087 73333
जनसंख्या 411515 24748
पटवारी हल्का 101 57
गांव 412 250
ग्राम पंचायत 233 130
तहसील 05 03
ब्लॉक 03 02
as


+ There are no comments
Add yours