राज्य में कोरोना संक्रमण के बढते मामले के साथ साथ कोरिया जिले में भी लगातार कोरोना अपना बढाता जा रहा है। वर्तमान में कोरिया जिले में कोरोना से संक्रमितो की तादात बढती हुई 18 पहुॅच गई है। विगत 24 घंटे में 3 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितो की तादात 29551 हो गई है। जबकि इस दौरान 181 लोगो की मौत भी इसके कारण हुई है। गौरतलब हो कि प्रदेश में भी एक बार कोरोना का ग्राफ बढता जा रहा है।
वायरस की उपस्थिति पर आंख न मूंद
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया कि निश्चित तौर पर कोविड महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। हम अपने जोखिम पर हमारे बचाव नियमों में कमी करें। डब्लूएचओ का कहना है कि नमूनों की जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग में कमी का मतलब है कि हम वायरस की उपस्थिति को लेकर अपनी आंखें मूंद रहे हैं। यह चेतावनी है हमें भी जाग जाना चाहिए और सावधानि रखनी चाहिए। कोई जरुरी नही की हर चीज के लिए सरकार अमला ही सामने आये। समाज को अपनी नैतिक जिम्मेदारी जवाबदेही का ख्याल रखना होगा।
फैक्ट फाईल……
पॉजेटिव मिले – 3
कुल केश – 29551
हास्पीटल से छुटटी – 1893
होम आइसुलेशन पूरा – 27774
कुल रिकवर – 29352
एक्टिपव केश – 18
कुल मौत – 181
as

+ There are no comments
Add yours