पावरलिफ्टिंग में रोनित को मिला राज्य में तीसरा स्थान, दिया माता पिता गुरुजनो को श्रेय…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

आमिर खान की फिल्म दंगल छोरिया क्यो न मशहूर हो जाये किन्तु हमारे शहर के छोरे ने भी अपना जलवा बिखेर रखा है। कोरिया जिला मुख्लायल के अग्रवाल सीटी के रहने वाले रोनित सिंह ने तीसरी राज्यस्तरीय स्टेट वर्ड पावरलिफ्टिंग चौंपियन शिप, जोकि 9 व 10 जुलाई तक रायपुर के गुड़ियारी में आयोजित किया गया था उसमे जिले के उभरते खेल प्रतिभा रोनित सिंह ने इस प्रतिस्पर्धा में जूनियर वर्ग में 85 किलो ग्राम वजन समूह में भाग लेकर कांस्य पदक प्राप्त कर अपने जिले व अपने माता पिता का नाम रोशन किया ।

खेल प्रतिभा के धनी रोनित ने इससे पूर्व संभाग स्तरीय इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा पिछले 3 जुलाई को मनेंद्रगढ़ में आयोजित डिस्टिक लेवल पावरलिफ्टिंग हिस्सा लिया और जूनियर कैटोगेरी में 83 किलो ग्राम वर्ग में खेल के स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रोनित की इस उपलब्धि पर बैकुन्ठपुर में खुशी का माहौल है। घरवालों को भी अपनी लाल पर नाज है। वहीं रोनित सिंह के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।


दूसरी ओर रोनित सिंह ने बताया कि प्रत्येक पावर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कई पदक प्राप्त कर चुकी है, जिनमे उनके पास कई स्वर्ण पदक हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिता में उन्हे सिल्वर मैडल ही प्राप्त हुआ है, लेकिन मैं आगे और कड़ी मेहनत करता रहूॅगा और आने वाले समय में रजत पदक से स्वर्ण पदक में बदलूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आज लडके और लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं जरुरत अपने हुनर की पहचान करके व कड़ी मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करनी चाहिए। वहीं रोनित ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता पिता व कोच गुरु धमेन्द्र दास को दिया है। उन्होंने बताया कि मेरा आगे का फोकस प्रत्येक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाना है। जिससे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का नाम रोशन हो सकें। गौरतलब हो कि रोनित के पिता राकेश सिंह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं जबकि माता सुजाता सिंह एक हाउस वाईफ हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours