भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो कोरिया ने विधानसभा स्तरीय एसडीएम कार्यालय के घेराव के पश्चात आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के अगुवाई में जिला रोजगार कार्यालय का सफल घेराव किया गया, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर से जिला रोजगार कार्यालय तक सैकड़ों मोटरसाइकिल से बाइक रैली किया,कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय को जिला बेरोजगार कार्यालय बनाने का निर्देश था,वो हमने कर दिखाया, क्योंकि भूपेश बघेल की सरकार हम युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा ही नहीं पा रही है, साथ ही बेरोजगारी भत्ता देने से भी मुकर गए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपने हर वायदों पर पूरी तरह फेल है ।
भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राज्यपाल ने कांग्रेस सरकार को युवा विरोधी सरकार का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने कोरिया के 34053 बेरोजगारों को छलने का काम किया है।
कोरिया जिले की सहप्रभारी दीक्षा अग्रवाल ने भाजयुमो कोरिया की मांग को जायज बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में थोड़ी सी भी नैतिकता है तो हम युवाओं के मांग को जल्द पूर्ण करें।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनेंद्रगढ़ धर्मेंद्र पटवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, हसदेव मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता,नागपुर मण्डल अध्यक्ष धनेश यादव,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह, मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी,विवेक अग्रवाल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनंद ताम्रकार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, मनेंद्रगढ़ के मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला,जिला मंत्री कमल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, रूबी पासी, अभय जायसवाल,जिला महामंत्री सुशील सिंह, शारदा प्रसाद, धर्मपाल सिंह टेकाम, संदीप गुप्ता,राहुल भारती, धीरज मौर्य,राजू चेरवा,आदित्य जायसवाल,ऋषभ जयसवाल,सुरेश साहू,मनोज यादव, रामप्रताप साहू,दिलीप सेन,जिला मंत्री हितेश प्रताप सिंह, कुणाल जायसवाल,जितेंद्र यादव,जलील शाह,मनीष साहू,विक्की साहू समेत युवा मोर्चा एवं भाजपा के नेतागण उपस्थित रहे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में जिला रोजगार कार्यालय मनेंद्रगढ़ का किया गया घेराव,कांग्रेस सरकार के खिलाफ की गई जमकर नारेबाज़ी
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours