बैकुन्ठपुर
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा ने मार्चा खोल दिया है। देश समेत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में तो भाजपा इसका विरोध कर रही है, अब देश प्रदेश सहित जिला मुख्यालय स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। बैकुन्ठपुर के घडी चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन कर उसके खिालाफ मकर नारेबाजी की गई।
अधीर रंजन चौधरी का फूंका पुतला
भाजपा के भाजपा महिला मोर्चा, जनजाति मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के खिलाप जमकर नारेबाजी की। युवा मोचा्र जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाडे ने अधीर रंजन चौधरी औऱ सोनिया गांधी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औऱ देश से माफी मांगने की मांग की।
राष्ट्रपति का नहीं सहेंगे अपमान
शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे देश की राष्ट्रपति का किसी तरह का कोई अपमान सहन नहीं करेंगे। इस प्रदर्शन में घड़ी चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता भानु पाल, युवा नेता सुभाष साहू, समाउदिदन सिदिदकी, प्रखर गुप्ता, शारदा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
as


+ There are no comments
Add yours