कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक महारैली

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ कर्मचारी,अधिकारी फेडरेशन कोरिया द्वारा दिनांक 25 जुलाई से 29 जुलाई तक तृतीय चरण के पांच दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिवस 29 जुलाई को बैकुंठपुर के प्रेमा बाग से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली गई। इस महारैली में महिला पुरुष सभी कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया, नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इन पांच दिवसों में सभी कर्मचारियों ने पूरे हृदय व तन मन से हिस्सा लिया और अपनी मांगो को पुरजोर तरीके से रखा। शासन के द्वारा 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरुप गृह भाड़ा भत्ता न दिए जाने के विरोध में जिले के पांच हजार से अधिक कर्मचारी/अधिकारी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।
उक्त रैली में कर्मचारियों ने जिस एकता का परिचय दिया वो ऐतिहासिक रहा। उक्त रैली में राजस्व, शिक्षा,परिवहन विभाग, पंचायत विभाग,स्वास्थ्य विभाग , पी डब्लयू डी, पी एच ई,आर ई एस, महिला बाल विकास,कृषि, उद्यानिकी, रेशम, पशु चिकित्सा विभाग, आदि कुल 82 विभागों का काम काज पूरी तरह ठप्प रहा।

फेडरेशन की रणनीति है कि आगामी चतुर्थ चरण में अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा
छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि महंगाई भत्ते एवं HRA जैसे मूलभूत मांगों को लेकर आंदोलन करना पड़ा जबकि इससे पहले कि सरकारों ने बिना मांगे दिया है।
दोनों पैर से विकलांग वेटनरी के अवध सिंह कटगोड़ी से रैली में अपने हक व अधिकार के लिए सम्मिलित हुए ।

रैली से पूर्व उपस्थित कर्मचारियों का स्वागत व अभिनन्दन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए. पन्ना एवं संरक्षक डाक्टर एस के मिश्रा ने किया।सभा को संबोधित करते हुए पन्ना द्वारा कहा कि शासन कहती है कि कर्मचारियों को देने कोष में धनराशि नहीं है,तो विधायकों मंत्रियों ,पदाधिकारियों के वेतन भत्तों में वृद्धि हेतु कहाँ से कोष में धनराशि आ गया।
संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार हमारे व हमारे परिवार की पीड़ा को नहीं समझ रही है यह बड़े ही दुख की बात है अगले क्रम के अनिश्चित कालीन आंदोलन में हमें अपनी पूरी ऊर्जा लगानी होगी।
सरकार के मेनिफेस्टो में था कि कर्मचारियों की मांगे पूर्ण की जाएंगी किन्तु कर्मचारियों को हमेशा धोखा ही मिला ।
सरकार हमारी मांगों को पढ़ रही है लेकिन वेतन अपना बढ़ा रही है

अमरेश पांडेय ने कविता के माध्यम से सरकार को जगाने का अभूतपूर्व प्रयास किया
D.A. को ढूंढने सभी कर्मचारी निकल पड़े
गलियों में सभी नसीब के मारे निकल पड़े
जिसने हमारे घर का भाड़ा चुरा लिया
ढूंढने जिसे सारे कर्मचारी निकल पड़े
महंगाई की आग में जलना पड़ा हमें
संग्राम के इस मंच से लड़ना पड़ा हमे।
महारैली में जिला संयोजक अशोक यादव, संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा,जिला अध्यक्ष सचिव संघ शिवलाल रजवाड़े,अनिल दुबे,प्रांतीय महामंत्री सादिर खान,संभागीय वन कर्मचारी संघ पवन रूपोलिया ,तहसील अध्यक्ष बैकुंठपुर रामसाय रजवाड़े,जिला अध्यक्ष फेडरेशन आर पी मिश्रा,जिला कार्यकारिणी संजय सिंह,सोनहत से रवि पांडेय,भरतपुर से जगदीश हितकर, लिपिक संघ जिला अध्यक्ष के जेड उस्मानी, सादिक खान,अध्यक्ष पटवारी संघ भरत यादव, पटवारी तहसील अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी,जिला अध्यक्ष आर एम ए स्वास्थ्य संघ परमेश्वर रजवाड़े,संभागीय अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ अमृतलाल टुंडे,कमलेश मारे,जिला उपाध्यक्ष भीमराव मेश्राम,गोपाल सिंह, डाक्टर सुधांशु गुप्ता ,अध्यक्ष लिपिक संघ धीरज सिंह बघेल,पंकज पांडेय,मीडिया प्रभारी मो नय्यर अंसारी,महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ रेणु जायसवाल ,शैलेश खाखा, भृत्य संघ से संदीप सिंह ,शैलेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सोनहत रवि पांडेय,मेरी लूसी बड़ा,आशा भगत,ज्योति नेताम, शुशिला सिंह, रंजीत सिंह,अध्यक्ष शिक्षक संघ समोद कुमार दुबे,डाक्टर नायक,दशरथ सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ मुकेश सिंह, योगेश गुप्ता, तारा मरावी, किरण दुबे, कीर्ति वर्मा,छाया पांडेय, बाबू नाथ कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours