2 को दिखाया बाहर का रास्ता, 13 को 90 दिनो का अल्टीमेटम……..स्वास्थ्यकर्मीयो की मानमानी से नाराज कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाई

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखाी और विगत 3 सालो से से काम में लापरवाही के बाद अति का अंत होना शुरु हो गया है। 3 वशो्र से लगातार नोटिसो व फटकारो के बाद अजीज आ चुके कोरिया कलेक्टर ने अंततः विभाग को बेहतर करने कलेक्टर कोरिया के निर्देशा पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन वर्ष 2021-22 की समीक्षा उपरांत 13 कर्मचारियों को आगामी 90 दिवस में सुधार जाने का अल्टिमेंटम दिया है। कलेक्टर कोरिया के अनुमोदन पश्चात 2 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर दिया गया है। जिसमें क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत सुधीर एक्का (टी.बी.एच.व्ही) व ज्योति कला मानिकपुरी (द्वितीय ए.एन.एम.) के द्वारा अपने कार्य में लापरवाही की गई बार-बार लिखित नोटिस एवं समझाइस देने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं होने के कारण इन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया ।

90 दिनो के बाद काम की होगी समिक्षा


जिन 13 कर्मचारियों को 3 माह के कार्य सुधार हेतु नोटिस दी गई है उनके द्वारा अपने कार्य के प्रति लापरवाही की जा रही थी जिस कारण इन्हें कार्य सुधार किए जाने हेतु एक अवसर प्रदान किया गया है, 3 माह उपरांत इनके कार्यों की समीक्षा कर सेवा वृद्धि की जाए अथवा नही की जाए इस संबंध में जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से निर्णय लिया जावेगा।

जिला अस्पातल सलाहकार को भी नोटिस

विगत दो-तीन वर्षों से करोना काल में सेवा देते एक ओर जहां जिले के कई स्वास्थ्य कर्मियों के जान चली गई वही पर कुछ स्वास्थ्य कर्मी ऐसे भीे हैं जिनकी अलाली की पराकाष्ठा रही है । बार बार हिदायतें के बाद भी कार्य शैली में कोई सुधार होने पर चर्चित नाम रहे अंकित ताम्रकार जिला अस्पताल स्वास्थ्य सलाहकार का भी नाम शामिल है। इनको नोटिस जारी करने पर लोग खुश भी नजर आ रहे हैं लोग दबी जुबान में कहते है कि इनकी छुट्टी स्वास्थ्य विभाग से कर देनी चाहिए। क्योकि अब तक ये जिला अस्पताल के अधिक्षक के प्रिय बनकर सेवा कर रहे थे जिसका पारितोसिक के तौर पर इनको पद पर बनाये रखा गया था।

ये है 13 नाम


जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के स्वास्थ्य सलाहकार अंकित ताम्रकार स्थानीय मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बैकुंठपुर में पदस्थ प्रवीण कुमार सिंह जिला लेखा सहायक के पद पर पदस्थ है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजना रश्मि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर पदस्थ तविता भगत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में आयुष चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ अरविंद कुमार यादव, जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर पदस्थ शिव कुमार राम, उप स्वास्थ्य केंद्र सरभोका में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ऑफिसर के पद पर पदस्थ कंचन कुमारी, जिला अस्पताल बैकुंठपुर में काउंसलर के पद पर पदस्थ दीक्षा यादव एवं चौताली शर्मा, जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में सचिव सहायक के पद पर पदस्थ राम कुमार अनिल एवं संजय कुमार साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगोडी में पीएडीए के पद पर पदस्थ प्रेम राजवाड़े, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडगवा में बावर्ची के पद पर पदस्थ मनरुप बैगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours