आदवासी समाज की कोरिया जिले की बडी नेत्री पूर्व विधायक चंपा देवी पावले ने चौधरी के बयान को कांग्रेस की धृष्टता की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान भारत देश का अपमान है। भारत राष्ट्र की नारी शक्ति का अपमान है। भारत के 130 करोड़ नागरिकों का अपमान है। कांग्रेस नेता का यह कृत्य क्षमा के योग्य नहीं है। देश के आदिवासी इस अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से लेने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनजाति समाज को छलने का काम किया है। वह जनजाति समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
as

+ There are no comments
Add yours