अपने रावणी अंहकार में भष्म हो जायेगी कांगेस – भैयालाल

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया भाजपा की पहचान माने जाने वाले भैयालाल राजवाडे ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर कांग्रेस नेताओ की टिप्पणी के लिए उन्हे देश का निचला तपका और महिला हरगीज माफ नही करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में तीन बार राष्ट्रपति बनाने का मौका मिला। पहले अब्दुल कलाम, फिर रामनाथ कोविन्द और अब राष्ट्रपति के नाते द्रौपदी मुर्मु को पूरे देश ने आशीर्वाद दिया। कल जो घटना घटी है, बहुत दुखद है। कांग्रेसी नेता की टिप्पणी शर्मनाक है।

इसके लिए सोनिया गांधी पूरे देश से माफी मागनी चाहिए। यह राष्ट्रपति पद को अपमानित करने की बात है। इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व को आदिवासियों से भी माफी मांगना पड़ेगा। उन्होने कहा कि अपने अंहकार के मद में चूर कांग्रेस छत्तीसगढ से भी जल्दी साफ होने वाली है।यह सब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंशा के मुताबिक हो रहा है। सोनिया और उनके पुत्र राहुल गांधी ईडी को अपने काले कारनामों का हिसाब किताब देने के लिए बुलाए जाने से इतने कुपित हैं कि वह राष्ट्रपति का अपमान करा रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours