जिले में अब तक हुई 787 मिमी बारिश
एक जून से लेकर 15 सितंबर तक 107 दिनों में प्रदेश में 787 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 39 फिसद कम है। जिले के बैकुन्ठपुर में सर्वाधिक 807 मिमी और सोनहत में 767 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विभाग की माने तो अब मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ने लगा हैै। इस महीने के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है। पिछले वर्षा की तुलना में इस वर्ष मानसून जल्दी विदा होने की बात कही जा रही है।
बैकुन्ठपुर शहर में अभी वर्षा का दौर जारी है। षक्रवार को सुबह से मौसम खुला रहा और एक दो बार लोगो को सूय्र के भी दर्षन हुए किन्तु दोपहर होते होते बादलो का सब्र एक बार फिर टूट गया और वो जमकर बरसे। इसके पहले मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई थी। बारिश की वजह से सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और छत्तीसगढ के ऊपर हवा में बने कम दाब के कारण एक बार फिर बैकुन्ठपुर सहित जिलों के अन्य हिस्सो में वर्षा की नई गतिविधियां शुरू हो गईं।
फैक्ट फाईल…….
औसत बारि-अब तक बारिश - प्रतिसत
बैकुन्ठपुर – 1252 – 807 मिमी – 64.45
सोनहत – 1336 – 767 मिमी – 57.41
कुल – 1294 – 787 मिमी – 60.82
as

+ There are no comments
Add yours