तहकीकात न्यूज @ एमसीबी
ग्राम पंचायत सरभोका के अंतर्गत नवाडीह ग्राम में एक महिला की टोनही की शंका पर धारदार हथियार से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार नावाडीह निवासी महिला कलेसिया पण्डो जो कल शाम को तालाब से नहा कर शाम 5.30 बजे के आसपास अपने घर जा रही थी तभी नावाडीह का ही आरोपी उमेश केवट जोकि घर के पास ही मक्का के खेत में घात लगा कर बैठा था और महिला के आते ही मक्के के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ सिर और शरीर में प्रहार कर दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही नागपुर चौकी प्रभारी राकेश शर्मा और पोड़ी थाना प्रभारी सुनील सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आरोपी की तलाश के लिए जंगल की घेराबंदी की और1 घंटे के अंदर आरोपी उमेश केवट को गिरफ्तार कर लिया। साथ में आरोपी के द्वारा प्रयुक्त किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है आरोपी के ऊपर 302 आईपीसी तथा टोनही प्रताड़ित अधिनियम एसटी एससी एक्ट के तहत धारा लगाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है इस दौरान कार्रवाई में नागपुर चौकी के एवं पोडी थाना के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।
टोनही के शक पर हत्या —
इस पुरे मामले में जो बात सामने आई है उसमें आरोपी उमेश केवट की शादी लगभग 3 साल के आसपास हुआ था और बच्चा भी नहीं हुआ था और लगभग 6 माह पूर्व आरोपी का हाथ चारा काटने के मशीनसे कट गया था इस दोनो घटनाक्रम में मृतिका कलेसिया पण्डो को जादू टोना का शक करता था और उसी शंका के कारण उसने मृतिका कलेसिया पण्डो की हत्या कर दिया।
as

+ There are no comments
Add yours