शादी का झाँसा दे बलात्कार करने वाले आरोपी को चरचा पुलिस ने चंद घण्टो में पकडने में सफलता प्राप्त किया है। आरोपी को धारा 376 (2) (ढ़) व 506 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राम किशोर निवासी आनंदपुर सोनहत थाना सोनहत का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में आरोपी राम किशोर से इसका पहचना शादी समारोह मे हुआ था, तब से दोनो मे आपस में बात चित होने लगा, कि एक वर्ष से आरोपी राम किशोर पण्डो के द्वारा पीड़िता के साथ शादी करूंगा कहकर बांधपारा बिसुनपुर मे ले जाकर बलात्कार किया है तथा गत 12 अगस्त को शिवघाट शिव मंदिर में विवाह की बात कर इसके मांग में सिंदुर भरा और अपने घर आनंदपुर ले गया, जहां एक माह रहने के बाद इसे पता चला की राम किशोर की शादी पहले ही हो चुकी है।
और आरोपी अपने पूर्व पत्नी के साथ रहने लगा। इसी बात को पुछने पर आरोपी राम किशोर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और धमकी दिया कि रिपोर्ट कारोगी तो तुम्हे जान से मारकर फेक दुगां। मामला महिला संबंधी गंभीर प्रकृति का अपराध होने से पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी कर आरोपी को चंद घण्टों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है । प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने में थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू, बाबूलाल सिंह, प्रेमलाल टोप्पो, आर. अमल कुजूर, संदीप साय, मो इसरार, राजेश कुमार, सागर लाल केवट इन सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं अन्य स्टॉफ का विशेष योगदान रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours