कार्यकर्ताओं की मेहनत से 23 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाएंगे – साव

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव के प्रथम नगर आगमन हुआ। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में जगह-जगह स्वागत सतकार किया गया। इस दौरान भाजपा विभिन्न मोर्चा द्वारा अपूर्व उत्साह के साथ गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में जोशिला स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरूण साव ने कहा कि-भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है

आप सबके सहयोग से मैं उस विश्वास में खरा उतरने पूरा प्रयास करूंगा। मेरे भाजपा कार्यकर्ताओं को केवल और केवल मान सम्मान चाहिए मैं इस बात को समझता हूं । कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जायेगा और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्य और उपलब्धियों को लेकर तथा प्रदेश की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के कारनामों के चलते छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बनना तय है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बडी संख्या में कार्यलय में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भैया लल राजवाडे, श्याम बिहारी जयसवाल, चंपा देवी पावले, अंचल किशोर राजवाड़े, दीपक पटेल, शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, बसंतराय, भानु पाल, अरुण जयसवाल, लक्ष्मण राजवाड़े शारदा गुप्ता, प्रखर गुप्ता, हर्षल गुप्ता व तीरथ राजवाड़े सहित सभी संगठनों के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours