देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन समारोह शनिवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। वाहन गैराजों व वर्कशापों में पूजन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अधिकतर लोगों ने वाहनों की धुलाई कर पूजा किया। कई जगहों पर भक्ति जागरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। विश्वकर्मा पूजनोत्सव के मौके पर हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। रोडवेज परिसर में भी विधिवत हवन-पूजन किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours