भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अरुण साव के मनेन्द्रगढ़ व कोरिया प्रवास पर जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बैकुंठपुर आगमन पर ओड़गी स्थित जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के निवास पर बैकुंठपुर एवं सोनहत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पारंपरिक तरीके से लोकनृत्य कर्मा दल में सुसज्जित लोक कलाकार व कार्यकर्ता मौजूद हैं वहीं सुआ दल की महिलाओं की टीम प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रही हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उतसाह देखने को मिल रहा है।
as



+ There are no comments
Add yours