मोदी की महत्वाकांक्षी योजना का छत्तीसगढ में बंटाधार, बिना परिक्षा परिणाम घोषित किये चेहते दे दिया नियुक्ति की रेवडी

Estimated read time 1 min read

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में एजेंसी का कारनामा, 18 महीनों से परिणाम की प्रतीक्षा में बैठे हैं अन्य प्रतिभागी

बार-बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों के संज्ञान नही लेने से उठ रहे गंभीर सवाल

Raipur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के भर्ती प्रक्रिया में कितना भर्राशाही चल रहा है, इसका उदाहरण डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के कर्ताधर्ताओं की कार्यप्रणाली ने सामने ला दी है। वह भी जिस निडरता व निर्भिकता से भर्ती एजेंसी ने अपने चहेते को नियुक्ति बीना परिक्षा परिणाम घोषित किये दे दिया । उससे विभाग की कार्यशैली का पता सहज लगाया जा सकता है। मामले में विभाग के सर्वाेच्च अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे विभाग के अंदर भ्रष्टाचार व भाई भतिजावाद की जड़ कहां तक जाती है यह बात पता चल रही है । एक ओर जहा जिम्मेदारों नें अपने चेहते को बिना परीक्षा परिणाम घोषित किये ही नियुक्ति दे दिया दूसरी ओर परिणाम की प्रतीक्षा में पिछले 18 महीनो से बैठे अन्य प्रतिभागी आज तक अपने परीक्षा परिणाम घोषित करने की गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं जा रहा है।

मामले में शिकायत कर्ताओं ने 16 सितंबर 22 को प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य नोडल अधिकारी डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना आयुष्मान भारत से लिखित शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता डॉ. हमित कुमार, निकेता पवार उत्तरवार, डॉ राजेश पटेल एवं डॉ प्रिंस जायसवाल ने कहा है कि राज्य में डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के सुचारू संचालन हेतु एजेंसी द्वारा दिनॉक 04/02/2021 को हॉस्पिटल कॉर्डिनेटर हेतु ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के बाद भी आवेदकों द्वारा लगातार परिक्षा परिणाम घोषित करने विभाग को आवेदन किया गया ।


राज्य नोडल एजेंसी से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार डॉ सर्वजीत मुखर्जी को हॉस्पिटल कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यालय राज्य नोडल एजेंसी रायपुर में नियुक्ति हेतु 23/08/2022 को आदेश जारी किया गया एवं नियुक्ति आदेश के निर्देश पर दिनॉक 01/09/2022 को पद पर नियुक्ति दे दिया गया । दिनाक 23/06/2022 को मामले में शिकायतकर्ता डॉ. हमित कुमार, व निकेता पवार उत्तरवार के द्वारा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि डॉ. सर्वजीत मुखर्जी के विरुद्ध जिला दंतेवाड़ा थाना में वर्ष 2019 दिनाक 14/06/2019 से एफ.आई.आर 420, 34 के घाराओ में प्रकरण दर्ज है । मामले में लाभार्थी के द्वारा अपराधिक मामले की जानकारी भर्ती प्रक्रिया के दौरान नोडल एजेंसी में उपलब्ध नहीं कराये जाने की बात भी सामने आ रही है।


आवेदकों के द्वारा हॉस्पिटल कॉर्डिनेटर पद हेतु साक्षात्कार उपरांत घोषित परिणाम में लाभार्थी के नाम को विलोपित करते हुए संशोधित परिणाम सूची जारी करने हेतु निवेदन किया गया है। परंतु आवेदकों को कार्यवाही की जानकारी आज तक उपलब्ध न कराकर परीक्षा परिणाम की वेबसाइट में अपलोड करने के पहले ही डॉ. सर्वजीत मुखर्जी को पदस्थापना आदेश जारी कर नियुक्ति दे दी गई है।


यही कारण है कि आवेदको द्धारा मामले में लाभार्थी डॉ. सर्वजीत मुखर्जी के जारी पदस्थापना आदेश को निरस्त करते हुए परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट में अपलोड करने की मांग की जा रही है और डॉ मुखर्जी के पदस्थापना आदेश को स्थगित करने की मांग की गई है। मामले में शिकायतकर्ताओ ने स्पष्ट कहा है कि यदि हमारी मांग पर विभाग के द्धारा जल्द से जल्द निपटारा नही किया गया तो मजबूरन उन्हे उच्च न्यायालय के शरण जाना पडेगा।


मामले में जानकारों का कहना है कि राज्य नोडल एजेंसी के द्वारा पूर्व में भी की गई भर्तियों में भारी अनिमियतता बरती गई है। इस संबंध में यदि ईमानदारी पूर्वक भर्ती एजेंसी की जांच हुई तो कई जिम्मेदारों के नपने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। गौरतलब हो कि संबंधित भर्ती एजेंसी के द्वारा वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के कई महत्वाकांक्षी योजनाओं में सभी बड़े पदों की भर्ती आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत की जा रही है । बेहतर होगा कि प्रदेश सरकार मामले में स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा जांच कराकर जिम्मेदारों में कड़ा संदेश दे और दूसरे ओर विगत 18 महिने से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं लोगों को राहत पहुंचाई जाये।

शिकायत की प्रति

शिकायत की प्रति

बेवसाइड पर नही है अपलोड

नियक्ति का आदेश

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours