जैन समाज द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के स्थापना दिवस पर रक्तदान महाअभियान….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जैन समाज द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 17 सितंबर रविवार को रक्तदान के महाअभियान का आयोजन समस्त छत्तीसगढ़ में किया गया। इस रक्त दान मे पुरे छत्तीसगढ़ मे 5500 यूनिट से ऊपर रक्त दान किया गया । इसी कडी मे बैकुन्ठपुर जिला कोरिया मे भी आज शिखा ब्लड बैंक मे भी रक्त दान शिविर का आयोजन जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बैकुन्ठपुर एवं तेरापंथ महिला मंडल बैकुन्ठपुर के तत्वाधान मे किया गया। सुबह 9 बजे से छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 85 से अधिक कैम्प के माध्यम से पूरे जोश के साथ लोगो ने रक्तदान किया यह अपने आप में ही एक बड़ा कीर्तिमान है । रक्तदान के लिए आज बैकुन्ठपुर मे जैन समाज के पुरूषो,महिलाओं,युवाओ एवं युवतियों में गजब का उत्साह देखा गया । इस दौरान बैकुन्ठपुर मे 26 यूनिट और मनेन्द्रगढ मे 85 यूनिट रक्त दान किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours