Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में साधुओं के हुई बदसलूकी और मारपीट पर भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कांग्रेस की सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि प्रदेश में अगर कोई अफवाह फैला रहा है उसका समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पायी । श्री राजवाड़े ने कांग्रेस सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे उनकी मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही । मंदिरों के पुजारी मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिच्छू, साधु संत, पूजा पाठ करने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार उदासीन क्यों है ।
श्री राजवाड़े ने चिंता जताते हुए कहा है कि अफवाह के चलते किसी निर्दाेष व्यक्ति की जान चली जाए । प्रदेश में आज हर ओर अराजकता का माहौल नजर आ रहा है हर दिन बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन सरकार इस पर मौन रहती है। ऐसे में जनता की सुरक्षा करने का जिम्मा आखिर कौन संभाल रहा । दुर्ग जिले से ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते हैं आखिर इतने दिग्गज नेताओं के रहते कानून व्यवस्था का हाल एैसा है। साधुओ को बच्चे चोरी के नाम पर 3 साधुओं के साथ बेरहमी से हुए मारपीट प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।
as

+ There are no comments
Add yours