सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद : शारदा गुप्ता

Estimated read time 1 min read


( अपराधियों की सुनवाई एवं सजा फ़ास्ट ट्रेक अदालत के माध्यम निर्धारित की जाए )

Baikunthpur @ Tahkikat News


वर्तमान शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद है एवं प्रदेश की क़ानून व्यवस्था लगातार बदहाल हो रही है ।सत्ता के नशे में चूर सत्ता के क़रीबियों के द्वारा समाज में लगातार आपत्तिजनक कार्यों के साथ साथ आपराधिक कृत्य किये जा रहे है ।उपरोक्त कथन भाजयुमो ज़िला महामंत्री शारदा प्रसाद गुप्ता ने कहा । प्रेस विज्ञप्ति जारी कर युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री ने गत दिवस हुई दो प्रमुख घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कि लगातार बड़े मामलों का खुलासा हो रहा है , प्रथम घटना गत दिवस की है जिसमें बताया गया है कि यूवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा नाबालिक लड़की का सामूहिक बलात्कार का जघन्य कृत्य किया गया है । कुछ आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है , एवं कुछ अभी भी फ़रार है । प्रशासन को ध्यान रखना होगा कि किसी भी दबाव में इन अपराधियों पर कार्यवाही ना रुके । साथ ही कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जावे । अपराधियों का मनोबल तब अधिक बढ़ जाता है जब उनके द्वारा किए गए अनैतिक कार्यों को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का खुला संरक्षण मिलता है । कुछ इसी तरह का मामला देखने में आया था जब खड़गवाँ में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य एवं नृत्य कर रही युवतियों के ऊपर नोट उड़ाए जाने की खबरों का प्रकाशन विभिन्न मीडिया में हुआ । एक तो त्योहारों के स्वयं में जिसमें युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित ज़िलाअध्यक्ष सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं आर ई एस विभाग के कर्मचारी के सम्मिलित होने की बात कही जा रही है । किंतु अभी तक ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिस तरह से वीडिओ , तस्वीरों इत्यादि में देखा जा रहा है इस तरह का कार्यक्रम हिंदू संस्कृति एवं त्योहारों को विकृत करने का काम किया जा रहा है । ऐसा करने वालों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हिंदू धर्म में जहां एक ओर महिलाओं को देवीस्वरूपा समझ कर उनकी पूजा अर्चना की जाती है एवं दशहरा का त्योहार स्वयं में बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है ऐसे में नारी सम्मान के इन त्योहारों पर आयोजकों पर कांग्रेसी नेताओं पर एवं इसमें लिप्त पुलिस कर्मचारियों एवं शासकीय कर्मचारियों का यह कृत्य दर्शाता है कि कांग्रेस का हाथ किस प्रकार से अपराधियों के साथ है । युवा मोर्चा द्वारा ज़िले के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में अपराधियों एवं उन्हें संरक्षण करने वालों के विरुद्ध पुतला दहन एवं आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है । ताकि इन मामलों के विरुद्ध समाज का आक्रोश प्रदर्शित हो तथा किसी भी प्रकार से अपराधियों को बचाने की कोशिशें ना की जा सके ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours