उन्नति के लिए व्यक्ति के जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी – त्रिलोक बंसल

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

एसपी कोरिया ने सेंट जोसेफ स्कूल रामपुर बैकुंठपुर पहुंच कर जिले में संचालित समर्थ अभियान को लेकर रूबरू हुए। जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़़न, साइबर अपराध, पॉक्सो, गुड टच बैड टच, अनुशासन, यातायात नियम, संकेतो-चिन्हों एवं अभिव्यक्ति ऐप की विस्तृत जानकारी प्रदान की । उक्त कार्यक्रम में पुलिस कप्तान ने अपने उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न से अपराध किये जाते है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है, आगे उन्होंने कहा कि आज कल सोशल मीडिया के जमाने में सभी मोबाइल का प्रयोग करते है और किस प्रकार सोशल मीडिया में अनर्गल पोस्ट या फिर लुभावने ऑफर में फसकर अपना ओटीपी आदि प्राइवेट जानकारी शेयर करके फस जाते है।

यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यातायात एक ऐसा विषय वस्तु है जिससे कोई भी व्यक्ति अछूता नहीं है, चाहे कोई कितना भी पढ़ा लिखा हो अनपढ़ हो, रोजगार पर हो या बेरोजगार हो, व्यापारी या श्रमिक हो सभी को अपने जीवन निर्वहन के दौरान यातायात से होकर गुजरना होता है इस दौरान इन नियमों की जानकारी के अभाव में दुर्घटनाएं घटित होती हैं इन दुर्घटनाओं से बचाव हेतु चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हार्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, लाइसेंस बनवाने के नियम, सड़क पर वाहन चलाने की सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि के साथ यातायात के अनिवार्य, चेतावनी व सूचनात्मक संकेतों से संबंधित जानकारी प्रदान की इसी के साथ-साथ पोस्को, गुड़ टच बैड टच एवं अभिव्यक्ति ऐप के सम्बन्ध में भी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन्ही विषयों पर कोरिया पुलिस ने समर्थ अभियान कि शुरुआत की है जिसे वृहद स्तर पर क्रियान्वयन करने की योजना तैयार की जा रही है।

महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन तक तुरंत पहुंचने के लिए महिला पेट्रोलिंग भी प्रारम्भ किया गया है। पुलिस कप्तान से उपस्थित छात्र-छात्राओं ने रोचक प्रश्न भी किया। एक छात्रा ने पूछा कि – ष्अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कैसे वर्क करना है जिस पर सहजता पूर्वक पुलिस अधीक्षक कोरिया ने उत्तर दिया कि अथक परिश्रम एवं मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है। इसी क्रम में पुलिस एक छात्र द्वारा पूछा अनुशासन क्यों जरुरी है? जिस पर एसपी कोरिया ने कहा कि उन्नति के लिए व्यक्ति के जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी है। स्कूल की एक छात्रा द्वारा फ्रॉड काल या मैसेज को कैसे पहचाने व उनसे कैसे बंचे? जैसा प्रश्न किया जिस पर कप्तान ने बताया कि बैंक कभी भी अपने किसी ग्राहक को फोन करके उसकी बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, उसका एटीएम पिन, इंटनेट बैंकिंग यजर नेम अथवा पासवर्ड मांगने के लिए उसको कभी फोन कॉल अथवा ईमेल नहीं करता।

यदि आपको ऐसी कोई कॉल आती है तो समझ जाइए कि यह फ्रॉड काल है। यदि आपसे कोई फोन करके ये कहे कि आप भाग्यशाली विजेता है। आपकी लॉटरी लगी है। ईनामी राशि आपके एकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आपके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी चाहिए। यदि आपको फोन कर सिम अपग्रेड करने की बात कही जाए एवं इसके लिए बैंक संबंधी ब्योरा मांगा जाए। यदि आपसे फोन पर कहा जाए कि आपकी मेल पर अथवा एसएमएस के जरिए एक लिंक भेजा गया है, उस पर क्लिक करें तो आपको फलां उपहार दिया जाएगा। इसके लिए आपको एक फार्म में अपनी निजी जानकारी देनी होगी। समझ जाइए यह फ्राड है। जैसी अनेक बातें बताई और इस प्रकार की कॉल या मैसेज आने पर इसकी सूचना आप तुरंत पुलिस को देने हेतु कहा।


उक्त कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अश्वनी सिंह, प्रधान आरक्षक यातायात किशुन राम भगत, प्रधान आरक्षक महिला सेल कीर्ति तिवारी, प्रधान आरक्षक लूना सिंह, आरक्षक विमल जायसवाल, सजल जायसवाल, रामायण श्याम, लांस नायक महेश मिश्रा, संस्था की प्राचार्य सिस्टर जस्सी कुरियन, अजीत नीला बा, शिबा थॉमस , के जयश्री रेड्डी, दानिश कुमार शेख, टूटू राम, श्वेता श्रीवास्तव, सुषमा काशी सहित काफी संख्या में विद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours