न्यू लाईफ में विष्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मे छात्र/छात्राओं द्वारा विष्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नाट्कीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विष्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का थीम ‘‘मेक मेंटल हेल्थ वेल-बींग फॉर ऑल‘‘ ‘‘मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को वैष्विक प्राथमिकता बनाएँ‘‘ निर्धारित की गयी है। विष्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है, विष्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देष्य विष्व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके समर्थन में प्रयास करना है।

‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नाट्किय कार्यक्रम एवं म्यूजिकल ड्रामा के माध्यम से विष्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की जानकारी अन्य छात्र-छात्राओं को प्रदान की। छात्र-छात्राओं ने मानसिक रोग से बचने के लिए खुल कर बातें करना, अपने मन की बातों को एक दूसरों को बताना, किसी भी भी चीज को लेकर ज्यादा तनाव में न आना इत्यादि के बारे में बताया साथ ही छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में षिक्षित करने और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर सामाज में मौजूद मिथ्या को कम करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस नाट्कीय कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग ट्यूटर प्रिंयका पाठक (एम.एस.सी.साईकेट्रिक नर्सिंग) एवं प्राचार्य डॉ. अंजना सैमुअल के मागदर्षन में किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours