Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी क्षेत्र कार्रवाई करते हुए बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चरचा पुलिस के द्वारा इनोवा वाहन में राजनगर मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे अंग्रेजी शराब को अंबिकापुर ले जाने के दौरान चरचा थाना अंतर्गत नगर एवं बिशुनपुर की ओर से एक इनोवा आते हुए देखकर हाथ देकर रोकने का इशारा किया।
इस पर वाहन चालक द्वारा गाड़ी को मोड कर भगाने लगे। पुलिस टीम के द्वारा पीछा करने पर आरोपी वाहन वाहन समेत भागने लगे तभी घबराहट में जब जमदूवारीघाट जंगल शिव मंदिर के पास इनोवा को अनियत्रिंत होकर पलट गया। वाहन को चेक करने पर वाहन चालक गगन सिंह उर्फ जसप्रीत सिंह पिता हरजीत सिंह उम्र 28 वर्ष एवं एक नाबालिक चालक दोनों निवासी गोदरीपाऱा अंबिकापुर सरगुजा के बताए जा रहे हैं एवं वाहन में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब करते पाए गए । वाहन चालक से पूछताछ पर 35 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब हुआ 1 पेटी शराब रखकर मध्यप्रदेश की ओर से परिवहन करना बताया।
एक्सीडेंट होने पर आरोपियों के कब्जे से आवाहन सीजी 04 एचए 5242 व अंग्रेजी शराब 1196 आर एस अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत ₹131388 एवं लगभग वाहन की कीमत ₹1000000 को जप्त किया । साथ ही 484 अंग्रेजी शराब एवं 34 शराब सहित वाहन क्षतिग्रस्त हुआ । दोनों आरोपी को चोट लगने की स्थिति में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके अतिरिक्त थाना की टीम लगातार उक्त अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में थी जिस पर दो अन्य आरोपी ढाबा संचालक नारायण राम बिंझिया उर्फ गुड्डा पिता अवध उम्र 34 वर्ष निवासी भदवाही थाना उदयपुर सरगुजा एवं सागर जायसवाल पिता विनोद जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी होगा थाना दरिमा जिला सरगुजा को पकड़ा गया है । इस पूरी कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अनिल साहू बाबूलाल पैकरा अमल कुजुर सागर सतीश सिंह भूपेंद्र बृजम के प्रधान आरक्षक अरविंद कौल सहित अन्य का योगदान रहा ।
as


+ There are no comments
Add yours