चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दुर्गा विसर्जन झांकी पुरुस्कार वितरण की घोषणा…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिला मुख्यालय स्थित गंगाश्री होटल में कोरिया सर्व विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित माँ दुर्गा विसर्जन झांकी पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के संयोजक विवेक गुप्ता एवं दीपेश रामावत ने बताया कि, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व विकास समिति के संरक्षक देवेन्द्र तिवारी, चौम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष घनश्याम जग्यासी, मनोज गुप्ता, रवि गप्ता, पार्षद भानू पाल एवं भाजयुमो महामंत्री शारदा गुप्ता की उपस्थिति में बाज़ारपारा दुर्गा पूजा समिति को मिला प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार जूनापारा दुर्गा पूजा समिति को मिला एवं तृतीय पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति चेर और दुर्गा पूजा समिति धौराटिकरा को संयुक्त रूप से मिला। इन सबके अलावा उत्कृष्ट झांकी का पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति प्रेमाबाग और दुर्गा पूजा समिति भवानी तीगड्डा को मिला द्य अन्य सारी समितियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें दुर्गा पूजा समिति ओड़गी नाका, दुर्गा पूजा समिति ओड़गी नाका (राजवाड़े भवन के बगल में),दुर्गा पूजा समिति ओड़गी नाका (डामरपारा), दुर्गा पूजा समिति कचहरीपारा,दुर्गा पूजा समिति स्कूलपारा, दुर्गा पूजा समिति विवेकानंद तिराहा (फव्वारा चौक),दुर्गा पूजा समिति प्रेमाबाग बंग समिति, दुर्गा पूजा समिति दुर्गा पूजा समिति सुभाष चौक,दुर्गा पूजा समिति गढ़ेलपारा, दुर्गा पूजा समिति मण्डलपारा शामिल थे । उक्त आयोजन में कोरिया सर्व विकास समिति के संरक्षक देवेन्द्र तिवारी ने सभी समितियों का स्वागत कर सारे माता के भक्तों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि अगले वर्ष हम और भव्यता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिसका सभी ने ध्वनिमत से स्वागत किया । चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी सबका अभिनन्दन करते हुए कहा कि उक्त आयोजन के लिए चैम्बर के तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे । चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के तरफ से मनोज गुप्ता ने सारे माता के भक्तों से यह आग्रह किया कि हम सबको मिलकर एक भव्य दुर्गा पूजन का आयोजन करना चाहिए जो हमारे शहर की पहचान बनें जिसका सारी समितियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । साथ ही समानता क्रांति के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सारे समितियों से विसर्जन स्थल में स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी लेने के लिए कहा जिसका सभी ने स्वागत करते हुए अगले वर्ष प्रशासन के मिलकर योजना बनाने की बात कही । भट्टीपारा के पार्षद भानु पाल ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा की अपने तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान करने की कोशिश करेंगे । अंत में कोरिया सर्व विकास समिति के सचिव विवेक गुप्ता ने सभी का आभार प्रदर्शन कर अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन करने की बात कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours