बैकुन्ठपुर का शहरी गौठान बदहाल, 3 महिने से सोई है नगर पालिका – अनुराग दूबे

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर शहर में बने हुए एक मात्र शहरी गौठान का हाल बेहाल है यह कहना है गौ रक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दूबे का । उन्होने कहा कि यह गौठान बिना मापदंड के बना हुआ है इसके सेड के अंदर में पूरा बरसात का पानी आता है जुलाई माह में यहां लगभग 40 से 50 गोवंश को रखा गया था तब भी यहां की अवस्था की जानकारी बैकुंठपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दी गई थी उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्दी इन स्थानों के अगल-बगल त्रिपाल पन्नी और लाइट की व्यवस्था की जाएगी और उन्होंने बैकुंठपुर नगर पालिका इंजीनियर को आदेश भी दिया था कि बरसात के पानी अंदर ना घुसे इसकी व्यवस्था जल्द से जल्द करें पर बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कि यह आदेश केवल आदेश तक ही सीमित रह गया । आज पूरे 3 महीने के बाद भी यह बने हुए गौठान जस का तस है यहां पर कोई भी सुधार कार्य नहीं किया गया बरसात का पानी आने पर यहां के गोवंश बरसात के पानी से भीगते हैं और इसी के बगल में कचरा डंपिंग सेंटर भी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours