15 व 16 अक्टूबर को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष कोरिया जिला के प्रवास पर

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

   भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत 15 और 16 अक्टूबर को कोरिया जिला के प्रवास पर रहेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष जमगहना शिव मंदिर पहुंचेंगे वहां पूजा अर्चना करने के पश्चात युवा मोर्चा के बाइक रैली के माध्यम से भाड़ी चौक में जनजाति समाज के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात जेल के सामने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, नगर पालिका परिसर में उनका आतिषी स्वागत किया जाएगा वहां से भाजपा कार्यालय तक कर्मा टीम के नर्तकों के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता ऐतिहासिक स्वागत करेंगे,भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात सायं 4 बजे भूपेश बघेल के नाकामियों के खिलाफ युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका जाएगा साथ ही विशाल वृक्षारोपण का कार्यक्रम एस ई सी एल ग्राउंड में रखा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अंबिकापुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।








as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours