भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का कोरिया में जमकर हुआ स्वागत, निकाला ऐतिहासिक रैली

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के कोरिया प्रवास के दौरान जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने कोरिया प्रवास पर जमकर स्वागत किया। पटना से लेकर बैकुन्ठपुर तक नए प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही चुनावी समर में जाने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं ने सबसे पहले अपने संगठन के नेताओं को ही बदल दिया प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बदले गए हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमीत साहू के स्थान पर सरगुजा संभाग के रवि भगत को युवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।


ठस दौरान कोरिया प्रवास पर आये भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का कोरिया जिले के जिलाध्यक्ष अचंल राजवाडे की टिम ने जमकर स्वागत किया। दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष जमगहना शिव मंदिर पहुंचें वहां पूजा अर्चना करने के पश्चात युवा मोर्चा के बाइक व टेक्टर रैली के माध्यम से भाड़ी चौक में जनजाति समाज के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात जेल के सामने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नगर पालिका परिसर में उनका आतिशी स्वागत किया गया।

वहां से भाजपा कार्यालय तक कर्मा टीम के नर्तकों के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता ऐतिहासिक स्वागत किया। इसके उपरान्त भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात शाम 4 बजे भूपेश बघेल के नाकामियों के खिलाफ युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका गया। रवि भगत कल 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान उनके द्धारा आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर पार्टी के कार्यक्रमो को लोगो तक पहुॅचाने मंथन किया जायेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours