Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुंठपुर नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान ने गत दिवस न्यू प्रतीक्षा बस स्टैंड बैकुंठपुर में परमानेंट तौर पर खड़े किए गए बसों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया एवं उन्होंने बस संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि बस स्टैंड पार्किंग स्टैंड नहीं है । इसलिए बस संचालक अपने निजी स्थान पर वाहन पार्किंग करें ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि आगे सुधार नहीं आता है तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । आधा घंटा से अधिक कोई भी बस स्टैंड में खड़ा नहीं होना चाहिए यह सुनिश्चित किया जाएगा । गौरतलब हो कि बैकुंठपुर बस स्टैंड से लगातार कई बस संचालकों के द्वारा स्टैंड को ही पार्किंग का अड्डा बना लिया गया था और अपने बसों को खड़ा कर दिया गया था जिस पर सीएमओ ने कार्यवाई किया।
as

+ There are no comments
Add yours