जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी हो आरंक्षण का आधार- राधेश्याम साहू……..छत्तीसगढ़ में लंबित 27 फिसद ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू किया जाए

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के आह्वान पर सभी जिला, अनुभाग व तहसील मुख्यालयों में चार बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के खरवत पहुॅचे ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए जाने के लिए जननगणना फार्म में ओबीसी का कालम जोड़ने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजते हुए ओबीसी महासभा की मांग से अवगत किया जाना चाहिए। ओबीसी आरक्षण में लागू की गई असंवैधानिक क्रीमी लेयर की शर्तों को समाप्त किया जाए, मंडल आयोग द्वारा की गई 40 अनुशंसाओं को पूर्णतः लागू किया जाए व छत्तीसगढ़ में लंबित 27 फिसद ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू किया जाए। उक्त ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ।


उन्होंने समाज की बैठक में आये लोगो को संोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार प्रतिमाह ओबीसी महासभा द्वारा ज्ञापन सौंपा जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी का कॉलम बनवाने हेतु ओबीसी महासभा ने प्रतिबद्घता जारी की है । सर्वविदित है कि संविधान में सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े हुए समुदायों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के रूप में तीन वर्गों में रखा है । जनगणना में इन तीनों वर्गों की दशाओं के आंकड़े एकत्रित किए जाने चाहिए ,लेकिन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनगणना तो होती है किंतु अन्य पिछड़ा वर्ग की जनगणना नहीं होती है क्योंकि जनगणना फॉर्म में ओबीसी वर्ग का पृथक से कॉलम नहीं होता है उन्होंने आगे बताया कि जनगणना का मकसद भारतीय समाज की विविधता से जुड़े तथ्यों को सामने लाना है ताकि देश को समझने का रास्ता खुल सके।


उन्होने कहा है कि छत्तीसगढ में ओबीसी की संख्या ज्यादा है। ऐसे में पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 से 40 प्रतिशत तक आरक्षण जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के आधार पर दिया जाए। इसमें 20 प्रतिशत आरक्षण खेती करने वाली जातियों और 20 प्रतिशत मजदूरी करने वाली जातियों को दिया जाए।
इस दौरान खरवत के दुर्गा पंडाल प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष नागेश्वर साहू, गणेश राजवाड़े ,राजेश साहू, कृष्णा प्रजापति, रामसुंदर राजवाड़े, जवाहर राजवाड़े, कृष्णा राजवाडे, ईश्वर दयाल राजवाड़े, ईश्वर राजवाड़े, ओम प्रकाश जायसवाल, लक्ष्मी रजक, उमाशंकर, सत्यनारायण गोयन, आनंद राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours