Baikunthpur @ Tahkikat News
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए राष्टीय अध्यक्ष बनने के बाद जिले के सभी बडे नेताओ ने बधाई दी है। पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कोरिया कांग्रेस की ओर से जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पार्टी मजबूत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ समर्पित सदस्य, राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे जी को एआईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया में जीत हासिल कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
उदयपुर डिक्लेरेशन से लागू हुआ तो मचेगा बवाल
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ दिनो पहले ऐलान किया था कि अगर चुनाव में वे जीत जाते हैं तो पार्टी के 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम उम्र के नेताओं की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें महिलाओं, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के नेताओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष बना तो ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी नेता एक पद पर पांच साल से अधिक समय तक ना रहे। ये मेरा वादा है। इससे कोरिया कांग्रेस के कई बडे नेताओ को लाभ तो कई को नुकषान होने की संभावना है। एैसे में यदी कांग्रेस के बडे नेताओ पर गाज गिरती है या उनका पद छिना जाता है तो फिर चुनाव के ठिक पहले उनके विरोध का सामना भी करना पड सकता है।
as

+ There are no comments
Add yours