Baikunthpur @ Tahkikat News
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने कोरिया जिले में एक बार फिर ऊर्जावान नेता कृष्णबिहारी जायसवाल पर भरोषा जताया है। श्री जायसवाल लगातार दूसरी बार कोरिया के जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं। वही नवीन जिले एमसीबी में संघ पृष्ठभूमि के वरिष्ठ नेता अनिल केशरवानी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कोरिया के कार्यकर्ताओं ने श्री जायसवाल के नियुक्ति होने पर संगठन का आभार जताया है।
पूर्व जिपं सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि जिले का संगठन सफलता की उचाईयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल सभी कार्यकर्ताओं को एक दृष्टि से देखते हैं और समन्वय के साथ संगठन को ताकत प्रदान करते हैं। उनके संगठन में लंबे अनुभव का पार्टी को लाभ मिला है और आगे भी मिलेगा। वहीं एमसीबी के जिलाध्यक्ष बनने पर जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल केशरवानी को अपनी ओर से बधाई प्रेषित किया है
as

+ There are no comments
Add yours