सावधान…….ब्रांडेड कंपनियो की लेबलिंग लगी पानी की बोतले कही बिगाड न दे आपकी सेहत

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

क्षेत्र में उसके आसपास मिनरल वाटर के नाम पर बीमारी बेचने का धंधा जोरों पर चल रहा है। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पानी वाली बोतल बाजार में बेची जा रही हैं। जानकार बताते हैं कि पानी के इस खेल में लाखो का धंधा जबरदस्त फलफूल रहा है। दरअसल, पानी की बोतल बेचनेवाली कंपनीयो के नाम से मिलती-जुलती नकली पानी की बोतल बडे पैमाने पर बेची जा रही हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड और बाजार में ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट बोतले बेची जा रही हैं।

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर सेहत से खिलवाड


बिसलेरी सहित कई बडे कंपनियो के नाम या मिलते-जुलते नाम से पानी का बड़े पैमाने पर कारोबार किया जा रहा है। जिसे सार्वजनिक स्थानों पर धड़ल्ले से इसे बेचा जा रहा है। बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रहे इस कारोबार को किसी को भनक जिम्मेदारो को है किन्तु इस धंधे में हाथ कौन डाले।

अन-हाईजीन पानी बिगाड सकता है सेहत

जिले के स्वास्थ्य सलाहकार और एमसीबी जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल का कहना है कि पानी को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बोतल बंद पानी में अगर गड़बड़ी है तो यह और मुश्किल पैदा कर देगा। अनहाईजीन पानी पीने से तत्काल में डायरिया डिसेंट्री के साथ अन्य कई परेशानी आ सकती है। पानी को बनाते समय कितना हाईजीन का प्रयोग किया जा रहा है और पानी का स्रोत क्या है, इस पर विशेष ध्यान देना होगा। बेहतर होगा पानी की बोतल लेते समय अच्छे से यह जांच ले कि वह नकली है या असली। जल्दबाजी में लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण से नकली पानी बनाने वालों का कारोबार चलता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours