एसईसीएल कर्मियो पर हमला करने वाले में अब तक 15 गिरफ्तार……

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

चरचा में गत दिनो कोल माफिया द्धारा अधिकारियो पर हुए प्राण घातक हमले के बाद चरचा पुलिस ने अब तक 15 आरोपियो को दबोच लिया है। विदित हो कि धारा-147,148,149,294,323,506,353 के तहत दर्ज गंभीर आरोपो में सभी की गिरप्तारी की गई है। एसईसीएल के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पत्थरबाजी एवं मारपीट करने वाले लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि अज्ञात चोरों द्वारा बेल्ट लाईन डी-1 एवं डी- 2 के बीच कोयला चोरी करने के दौरान एसईसीएल स्फॉफ के मौके पर पहुंचने पर अज्ञात चोरों द्वारा स्टॉफ के ऊपर लाठी एवं पत्थर फेंक कर हमला कर चोंट पहुंचाने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे जिससे का स्टॉफ चोटिल हुये कि रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा के मार्ग दर्शन में थाना चरचा से बाबूलाल सिंह, एवं अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में 2 टीम बनाकर अज्ञात आरोपीगणों के धर पकड़ हेतु विभिन्न स्थानों पर जाकर दबिश दिया गया दबिश के दौरान कुल 3 आरोपी क्रमशरू 1. वीरेंद्र कुमार उर्फ डीके 2. चंदन कुर्रे 3. निर्मल उर्फ सकून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours