जिला सीइओ ने जनपद पंचायत खड़गंवा में गौठानों का औचक निरीक्षण किया……

Estimated read time 1 min read

गोधन न्याय योजना में लापरवाह एक ग्राम पंचायत सचिव पर निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देष

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

राज्य शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन कराने के लिए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत खड़गंवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होने कई गौठानों में जाकर महिलाओं के साथ बातचीत कर गोधन न्याय योजना के तहत विभिन्न बिंदुआंे पर प्रगति का अवलोकन किया। प्रतिदिन होने वाली गोबर खरीदी के साथ ही महिला समूहों के द्वारा बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट उसके उठाव, समूहों को मिल रहे आर्थिक लाभ आदि पर विस्तार से जानकारी ली। एक गौठान में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक को दायित्वों का सही पालन ना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

जिला पंचायत सीइओ नम्रता जैन ने गुरूवार को जनपद पंचायत खड़गंवा में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वह सबसे पहले ग्राम पंचायत खंधौरा स्थित ग्राम गौठान पहुंची। यहां उन्होने प्रतिदिन होने वाली गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने के कार्य का अवलोकन किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है इस पर उनहोने जनपद पंचायत के सीइओ श्री सेंगर को अविलंब विद्युत से चलने वाले पंप आदि की व्यवस्था करने के निर्देष दिए। यहां उपस्थित ग्राम गौठान समिति के अध्यक्ष से बातचीत कर उन्होने वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य तेज करने के निर्देश दिए। तथा रिक्त पड़ी भूमि पर नेपियर घास लगाए जाने के लिए उप संचालक पशुपालन विभाग को निर्देषित किया। आनलाइन पोर्टल पर सही आंकड़े इंट्री करने के निर्देष देते हुए उन्होने मौके पर उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं को ही गोबर खरीदी से लेकर वर्मी बनाने तक के आंकड़े आनलाइन भरने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।


ग्राम पंचायत खंधौरा के बाद अपने औचक निरीक्षण में जिला पंचायत सीइओ ने ग्राम पंचायत इंदरपुर में स्थित ग्राम गौठान का निरीक्षण किया। यहां गोबर खरीदी के साथ ही वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने के धीमे कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के प्रति लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देष प्रदान किए। इसके अलावा उनहोने ग्राम की महिलाओं से गोबर की बिक्री करने के संबंध में चर्चा की। जांच के दौरान ग्राम रोजगार सहायक द्वारा कार्य दायित्वों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर उन्होने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। इसके पष्चात जिला पंचायत की टीम ने ग्राम पंचायत चिरमी में जाकर महिलाओं के साथ बातचीत की।

यहां की महिलाएं अभी पोल निर्माण कार्य के अलावा आटा चक्की, राइस मिल, दाल मिल सहित अन्य कई गतिविधियों में संलग्न हैं। जिला पंचायत की टीम ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठकर उनके विचार सुने। विदित हो कि ग्राम पंचायत चिरमी में रीपा योजना के तहत ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां निरीक्षण के बाद जिला पंचायत की टीम ने ग्राम पंचायत बचरा और दुबछोला के भी गौठानों का अवलोकन कर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। सीइओ जिला पंचायत के निरीक्षण भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संचालक कृषि, उप संचालक पषुपालन विभाग, जनपद पंचायत सीइओ और जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत के अधिकारियों की टीम उपस्थित रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours