BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर शहर के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों और ठेले चालकों के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। जिसके कारण आए दिन शहर में जाम लगने की स्थिति बन रही थी। जिसे लेकर जिला प्रशासन से लोगो की बार-बार शिकायत की जा रही थी। जिसके बाद कोरिया कलेक्टर ने एक माह पूर्व सभी जिम्मेदार विभागो को शहर की सडको से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देष दिये थे। इसके लिए नगर पालिका सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान के निर्देश पर पहले नोटिस दिया गया किन्तु जब अतिक्रमण कारी नही माने तो 2 दिनो से लगातार अतिक्रमण हटाने की मुनादी करवाई गई। फिर भी जब ये लोग नही माने तो फिर नपा सीएमओ और तहसीलदार बैकुन्ठपुर पुरे दल बल के साथ मौदान में उतरे और जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर के सामने से पूरा अतिक्रमण हटाया गया।
शहर के व्यस्तम मार्गो से अतिक्रमण हटाया जायेगा। मार्ग संकरा होने के कारण यहां से वाहनों के खड़े होने पर लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। जिसका अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को वाहन न खड़े रहने की समझाइश दी गई। शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आगामी दिनों में अन्य स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन मार्ग के किनारे पर अब दोबारा वाहन चालकों ने कब्जा कर लिया है। लोगों ने इस मार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।
देखने में आ रहा है कि लोगों ने नाले-नालियों पर कब्जा कर रखा है, जिससे सफाई बाधित होने के साथ-साथ अवैध रूप से अतिक्रमण होने से राहगीरों को काफी समस्या होती है। नगर को साफ-सुथरा तथा अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सूचना जारी कराई गई है कि यदि अतिक्रमण करने वालों ने स्वयं अतिक्रमण न हटाया तो पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी आदि की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पालिका किसी भी तरह से अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेगी। विदित हो कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद पूरे शहर में हड़कम्प मच गया।
नेताओ के फोन घनघनाये, किया इग्नोर
इस दौरान दोनो ही प्रमुख दलो के बडे नेताओ के फोन अधिकारियो के मोबाईल पर घनघनाने लगे। किन्तु अधिकारियो ने अत्रिक्रमण नेताओ को पोषित करने वाले नेताओ को आईना दिखा दिया। विगत दिनो में रेत सहित अन्य गैरकानूनी कारोबार पर जिस प्रकार से प्रषासन का डंडा चला रहा है वह भी सत्तारुढ दल के नेताओ के सभी दवाबो को किनारे करते हुए किया है। बडी बात तो यह है कि इसमें पूर्व विधायक ने फोन कर इनकी पैरावी अधिकरियो से किया। बेहतर होता कि जनता के सेवको को जनता के भलाई के लिए कार्य करना चाहिए न कि एैसे लोगो की अगुवाई कर अपनी और अपेन पार्टी की छवी खराब करनी चाहिए । कोरिया कलेक्टर और उनकी टिम को बैकुन्ठपुर के लोगो के द्धारा काफी सराहा जा रहा है।
आगे भी जारी रहेगी मुहिम, सुधर जाओ
बैकुन्ठपुर नगर पालिका की सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान ने बताया कि में मुख्य चौराहों सहित मुख्य सडको से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई। जो कोरिया कलेक्टर के निर्देष पर किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन में सुविधा देने के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की है। इसमें दुकानों के बाहर ठेले व अन्य सामान रखकर विक्रय करने वाले अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। दुकानदारों को 2 दिनो से मुनादी करा कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। जिससे उनका नुकसान न हो। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर समझाइश दी गई।
as



+ There are no comments
Add yours