BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
जिला मुख्यालय स्थित ओड़गी झुमका बांध पार्क मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता देवेन्द्र तिवारी ने मितानिनो को साल व श्रीफल देकर सम्मान किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि,मितानिनो के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके कार्याे एवं योगदान की सराहना किया गया। उन्होंने कहा कि, गांव मे स्वच्छता व स्वास्थ्य के दिशा मे मितानिनो का महत्वपूर्ण योगदान है इनके द्वारा गांव के लोगो को चौबीस घंटे सेवा दी जाती है। कोरोना महामारी के समय बिना किसी भेदभाव के मितानिनों ने लोगो के घर घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति सजग किया है आज के समय मितानिनो का स्वास्थ्य क्षेत्र मे महती भूमिका है जो हमेंशा मदद के लिये तैयार रहती है। इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े,भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, मनोज साहू, रेखा शिवहरे, अनीता सिंह, लक्ष्मी चिकंजूरी, प्रतिमा राजवाड़े, प्रभा राजवाड़े, तपेश्वरी राजवाड़े, बाबी राजवाड़े, शशि राजवाड़े, फूल बसिया सैनू रजक, सुमित्रा, कोमल,सुशीला साहू, उमा भगत, कल्पना सिंह, महेश्वरी सिंह, पूर्णिमा, पूजा सोनी, अनीता जायसवाल, नेहा पड़वार,परमेश्वरी, रंजीता सिंह,लक्ष्मी सिंह उपस्थिति रहे।
as

+ There are no comments
Add yours