भाजयुमो ने बैकुन्ठपुर में फूंका भूपेश बघेल का पुतला……….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा भाजपा के प्रत्याशी के चरित्र पर लगाये गये आरोप के ख़िलाफ़ युवा मोर्चा कोरिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रत्याशी श्री नेताम के चरित्र हनन करने का प्रयास कर आदिवासी अस्मिता का मजाक बनाया है । जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया के द्वारा जिलाध्यक्ष अचंल किशोर राजवाडे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रेमाबाग में पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अचंल किशोर राजवाडे ने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार लगातार आदिवासी समुदाय का मजाक बना रही है । तानाशाह व अराजक भूपेश सरकार के झूठ, फरेब, धोखा और प्रदेश भर में अपराध को बढ़ावा से जनता में भूपेश सरकार के प्रति गुस्सा है । जिससे भयभीत होकर कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर के विधानसभा उपचुनाव को घटिया रंग देने की कोशिश कर रहे हैं । अपनी हार सामने देख भूपेश सरकार भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर झूठा व बेबुनियाद आरोप लगा रही है । भाजपा प्रत्याशी पर चारित्रिक आरोप लगाकर कांग्रेस आदिवासी अस्मिता का मजाक बना रही है । युवा मोर्चा भूपेश सरकार की इस घटिया राजनीति का घोर विरोध करती है । आज युवा मोर्चा ने इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है।
पुतला दहन में मुख्य रुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, वरिष्ठ नेता मुसाफिर सिंह, सलका भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राम सुंदर राजवाड़े, अनिल खटीक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम साहू, सत्येंद्र कुमार,शारदा, आलेख ऋषभ जयसवाल, विक्की सिंह राजपूत, भाजयुमो जिला पदाधिकारी प्रेम प्रकाश पांडे, विक्की साहू, आशीष यादव,सुमित कुमार, रवि दुबे, कुणाल जायसवाल, अनिल राजवाड़े, राहुल भारती, जयप्रकाश साहू अभिषेक साहू, कूड़ेली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव सोना लाल राजवाड़े, राजेश साहू, राजेश यादव, रोशन ओझा समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours