BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला आरोपी पिस्टल के साथ दोनो आरोपियो का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के सबंध मे जानकारी में पाया गया कि पैसे की लेन देन के वजह से आरोपी ने समय पर पैसा नही देने के कारण उपजे विवाद के कारण गोली चली। विदित हो कि कोरिया निवासी जितेंद्र अग्रवाल के मकान में फायरिंग करने वाले आरोपी रिटायर्ड आर्मी धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथी आकाश गुप्ता के साथ मोके पर पहुॅचे।
जिसके बाद आवेश में आकर मकान में लगे शटर के ऊपर फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उक्त घटना की सूचना बैकुंठपुर कोतवाली थाना को दी गई जिस पर पुलिस तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक पिस्टल बरामद की गई। गौरतलब हो कि बैकुंठपुर के रहने वाले जितेंद्र अग्रवाल के मकान पर फायरिंग को लेकर पुलिस तत्परता से कार्यवाही करते हुए रिटायर्ड आर्मी के धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं उसके सहयोगी आकाश गुप्ता उर्फ सनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया । आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इन धाराओ में हुई कार्यवाई
सीटी कोतवाली पुलिस ने कोरिया एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देष पर कार्यवाई करते हुए दोनो आरोपियो को धारा 294, 506, 323, 447, 308, 34 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबंद्ध करते हुए कार्यवाई किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाई में कोतवाली प्रभारी अष्वनी सिंह, रामायण, विमल जायसवाल, धरमबेल, भानू प्रताप का योगदान रहा।
as


+ There are no comments
Add yours